फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीएस कॉलेज में मशीन लर्निंग कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने सॉफ्टप्रो इंडिया कंप्यूटर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से मशीन लर्निंग यूजिंग पायथन विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग की प्रमुख अवधारणाओं, पायथन के व्यावहारिक उपयोग और वास्तविक जीवन में इसके अनुप्रयोगों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का संचालन कंपनी के निदेशक रोहित कुमार ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और डीन एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा ने उद्योग आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. जया सिन्हा और डॉ. संध्या उमराव ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. निशांत गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें