फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लेक व्यू पार्क में दुर्गा पूजा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर थीम पर किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के सिंदूर की ताकत और भारतीय सेना के साहस को दर्शाया गया है। आयोजन से सांस्कृतिक और देशभक्ति की भावना प्रबल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दुर्गा पूजा समिति की ओर से लेक व्यू पार्क में नौंवीं बार दुर्गा पूजा का आयोजन होने जा रहा है। दुर्गा पूजा में महिलाओं के सिंदूर की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। हर बार की तरह लोगों को सांस्कृतिक और धार्मिक अनुभव तो कराएगा ही, साथ ही उन्हें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भी कर देगा। पंडाल की थीम ऑपरेशन सिंदूर पर रखी गई है। कमेटी के पदाधिकारी समीर चटर्जी ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने देश की रक्षा में अदम्य साहस का परिचय दिया था। इस थीम को दुर्गा पूजा से जोड़ना एक अनूठा और प्रभावशाली विचार है। पंडाल और देवी की मूर्ति को विशेष तौर पर कोलकाता से आए कलाकारों ने तैयार किया है। हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास इंतज़ाम किए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान गौड़ सिटी का लेक व्यू पार्क देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों की मौजूदगी का गवाह बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें