फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नर्मदा एन्क्लेव में होगा मां भगवती का जागरण

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा 2 नर्मदा एन्क्लेव में नवरात्र के मौके पर मां भगवती का जागरण के लिए त
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में नवरात्र के अवसर पर सत्य सनातन सेवा समिति और सोसाइटी वासियों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूजा-पाठ में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। धार्मिक आयोजन के तहत 19 अक्टूबर को मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें माता रानी के भजनों के माध्यम से उनका गुणगान किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं और सोसाइटी वासियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सोसाइटी निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि नवरात्र पर होने वाले धार्मिक आयोजनों से लोगों में भक्ति और उत्साह का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रमों से सोसाइटी के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और एकता भी बढ़ती है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें