ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिद्धपीठ धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने सनातन धर्म के लोगों से मां बगलामुखी महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया। यति नरसिंहानंद गिरि ने सेक्टर अल्फा-1 स्थित कासना टावर में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए आध्यात्मिक साधना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 3 अगस्त तक साइट-4, स्थित श्रीशक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरपीठ में पांच दिवसीय मां बगलामुखी और महादेव महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।