फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 गोवंश में लंपी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर की सड़कों पर घूमने वाले 12 गोवंश में लंपी स्किन डिजीज (गाय और भैंसों में होने वाले संक्रामक वायरल रोग) की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित गोवंश को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोवारी गोशाला में आइसोलेट किया गया है। छह गोवंश स्वस्थ हो चुके हैं जबकि छह का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी मेघा रूपम ने 20 अगस्त को लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर निर्देश जारी किए थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में अब तक करीब 23 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग को 40 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थीं और 10 हजार अतिरिक्त वैक्सीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें