लखनऊ विश्वविद्यालय : दस तक कर सकेंगे इंटर्नशिप के लिए आवेदन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर देते हुए मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस इंटर्नशिप के लिए एमबीए, पीजीडीएम, पीजीपीएम, एमएसडब्ल्यू व अन्य पात्र स्नातक छात्र 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप पूरी तरह से वर्चुअल मोड में होगी। ओपन विंग्स फाउंडेशन के इस इंटर्नशिप में रोजाना सिर्फ एक से दो घंटे कार्य निर्धारित है। इस दाैरान उन्हें दस हजार रुपये का मानदेय भी मिलेगा।