फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मानहानि मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मानहानि मामले में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी। सिसोदिया ने वर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने नोटिस जारी कर खुराना की ओर से निचली अदालत के 28 नवंबर, 2019 के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सिसोदिया से जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की सुनवाई 10 मार्च तय की है। मामले में सह आरोपी भाजपा नेताओं हंस राज हंस, मनजिंदर सिंह सिरसा व भाजपा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी हरीश खुराना की याचिका पर पहले ही अदालत ने निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें