ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चौथी ग्रेनो चैंपियंस ट्रॉफी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में ग्रेनो वेस्ट स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल ने 142 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 350 से अधिक बालक -बालिकाओं ने हिस्सा लिया। रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 8 और 9 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद सहित कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के महासचिव अनुज रावल के मार्गदर्शन में हुआ। समापन समारोह में फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स के महासचिव मदन सरकार, एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल और दिल्ली रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव संजय सिंह ने विजेता स्कूल को ट्रॉफी प्रदान की।