फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घाटे में चल रही एक्वा मेट्रो को मिली ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटे में चल रही एक्वा मेट्रो को मिली ऑक्सीजन
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा में चल रही कथा में उमड़ रही भीड़ से मेट्रो में बढ़ यात्री

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में चल रही श्रीमद्भाग्वत कथा में उमड़ रही भीड़ दिल्ली और नोएडा मेट्रो के लिए वरदान साबित हो रही है। घाटे मेें चल रही एक्वा लाइन मेट्रो में यात्रियों की संख्या दोगुनी तक बढ़ गई है। बुधवार को एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। एनएमआरसी ने यात्रियों की संख्या 80 हजार से ज्यादा पहुंचने का अनुमान लगाया है। आम दिनों में नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा मेट्रो लाइन पर रोजाना लगभग 50 हजार यात्री सफर करते हैं। मंगलवार को करीब 58 हजार यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, बुधवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने से स्टेशनों पर सारे बंदोबस्त कम पड़ गए। एक्वा मेट्रो लाइन के कई स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चेक करने वाली स्कैनर मशीन खराब होने की सूचना मिली। सुरक्षा कर्मियों को मैनुअल तरीके से सामान की जांच करनी पड़ी, जिससे लंबी कतारें लग गईं। टिकट और टोकन विंडो पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, दिल्ली से नोएडा को जोडऩे वाली ब्लू लाइन मेट्रो पहले ही फुल होकर चलती है। बृहस्पतिवार को इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियोंं का सामना करना पड़ा। मेट्रो खचाखच भरकर चली। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से लेकर स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह दिखाई नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें