फोटो
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में जारी श्री शिव महापुराण कथा में पंडित कौशल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव की प्राप्ति अन्यय सुखों का सार है। साधना करने के बाद ही उनकी प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सैकड़ों साल साधना की। तब जाकर शिव को प्राप्त किया। बिना तप के शिव की प्राप्ति असंभव है। इस मौके पर देवी राम प्रधान, आनंद सिसोदिया, प्रवीण कुमार, संजू देवी, सोनिया देवी, रेखा शर्मा, नीतू शर्मा, मिथिलेश सिसोदिया आदि मौजूद रहे।