रबूपुरा (संवाद)। भगवान श्रीराम ने माता-पिता, गुरु मित्र व प्रजा के प्रति मर्यादा में कर्तव्य परायणता का भाव प्रदर्शित किया इसलिए प्रत्येक मानव को भी भगवान के सिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। ये बातें मीणा ठाकुरान मोहल्ले में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक हितेश माधव महाराज ने कहीं। उन्होंने सूर्यवंश का वर्णन किया और कहा कि चार पुरुषार्थों को साथ लेकर राजा दशरथ के यहां श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने चंद्रवंश की महत्ता भी बताई। इस दौरान पवन शर्मा, वीरपाल मीणा, गोपाल मीणा, चंद्रपाल पहलवान, भीम सिंह, गुड्डू, मोहित, पवन सिंह समेत बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु मौजूद रहे।