यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के तिरथली में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को राम-सुग्रीव मित्रता और बालि-वध का मंचन किया गया। इसके साथ सीता की खोज सहित अन्य प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले मंचन को देखने के लिए दर्शक डटे रहे।