फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। भगवान जगन्नाथ की भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा की बहुड़ा यात्रा शुक्रवार दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। यात्रा सेक्टर-121, 61, 34 और 102 स्थित जगन्नाथ मंदिरों से आयोजित की जाएगी। भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के घर के वापस अपने मूल मंदिर लौटेंगे जहां भजन-कीर्तन और ढोल-मंजिरों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले भगवान का विशेष शृंगार, पूजन और आरती की जाएगी। इसके अलावा रथ को पवित्र कर रंगीन फूलों, वस्त्रों व झंडों से सजाया जाएगा। इसके बाद पहांडी विधि से रथ पर विराजमान कराया जाएगा जिसके बाद भक्त रथ को खींचकर वापस मुख्य मंदिर तक जाएंगे। मंदिर परिसर में वापस लौटने के बाद महाआरती आयोजित की जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें