फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवारियों को बंधक बनाकर बस में लूटपाट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने 16 सवारियों को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिठाया था
विज्ञापन

आरोपियों ने चाकू दिखाकर सवारियों का कीमती सामान लूटना शुरू किया
सवारियों ने शोर मचाया तो गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को दबोच लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हथियारबंद चार बदमाशों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिनी बस को यात्रियों समेत अगवा कर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने के बीच बस शास्त्री पार्क पहुंच गई। यहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब यात्रियों को शोर मचाते हुए सुना तो किसी तरह बस रुकवाकर आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यपाल (56), मनोज (44), दीपू (31) और विपिन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। आरोपी इस तरह की वारदात में पहले भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बिनीत कुमार (20) की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है। बिनीत ने बताया कि वह परिवार के साथ जामताड़ा में रहता है। बिनीत का चचेरा भाई रोहिणी में रहता है। शुक्रवार को वह आगे की पढ़ाई के लिए चाचा के पास आ रहा था। शुक्रवार दोपहर आनंद विहार ट्रेन से उतरने के बाद वह बाहर सड़क पर आकर रोहिणी जाने के लिए सवारी देखने लगा। इस बीच दो युवकों ने बिनीत को मिनी बस में बिठा लिया। इस तरह आरोपियों ने बस में 16 सवारियों को बिठा लिया। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। बस आनंद विहार से सीमापुरी की ओर बढ़ने लगी। बाद में जीटी रोड होते हुए कश्मीरी गेट की ओर जाने लगी। चालक बस को काफी तेज चला रहा था। सवारियों ने आपस में बातचीत की तो सभी को शक हो गया। बस में पानीपत, अलवर, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत दूसरी जगहों की सवारियां बैठी हुईं थीं। वहीं, बस के बोर्ड पर आनंद विहार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बोर्ड लगा था। सवारियों ने विरोध जताकर बस रोकने और उतरने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और सवारियों को धक्का देने लगे। आरोपियों ने फरीदाबाद जाने वाली दो सवारियों से सामान छीना और रास्ते में उतार दिया। आरोपी विरोध करने वालों के साथ मारपीट कर रहे थे। बस शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंची तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर लोगों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने जबरन बस को रुकवाया। लोगों से बातचीत करने पर हकीकत का पता चला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चारों बदमाशों को काबू किया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। तीन आरोपी खिचड़ीपुर और गाजीपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक लोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें