फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। स्थानीय थाने के गांव डोंडल के पास एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर करीब 50 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चांदडाका चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इजहार निवासी नीमखेडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की रात को डोंडल गांव से आगे की तरफ उसका ट्राला खराब हो गया था। मिस्त्री बुलाकर उसे ठीक कराने के बाद घर जाने के लिए थोड़ी दूर खड़ी अपनी कार के पास पैदल ही जा रहा था। इसी बीच सामने से एक अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। आरोपियों ने कट्टे से फायर कर उसके पास रखे हुए 49,500 रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि उसने तीनों बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर ली है। जिनमें यूसुफ, हासम पुत्र दीनू व आदील पुत्र रूजदार निवासी कनवाड़ी थाना पहाड़ी राजस्थान के रहने वाले है।
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हथियार के बल पर लूट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें