फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर छीने 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर में कई लोग उगाही कर रहे हैं, पैसे नहीं देने पर मारपीट की जा रही है। ऑटो चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। शनिवार को नूंह में एक ऑटो चालक द्वारा पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही 10 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत नूंह सिटी थाने में दी है। पीड़ित ऑटो चालक डीगराम निवासी रेवासन ने शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजेे वह अपनी पत्नी ललिता को नूंह के सरकारी अस्पताल से ऑटो में बैठाकर अपने गांव ले जा रहा था। जब नूंह बस अड्डे के करीब वे पहुंचे तो आरिफ प्रधान और अन्य लोगों ने ऑटो रोक लिया और उगाही करने लगे। विरोध करने पर अपशब्द कहे और उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि आरिफ प्रधान ने जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही धमकी दी कि अगर इस ओर कुछ भी बोला तो अंजाम बुरा होगा। वहीं एसएचओ हरी सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें