फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लूप इंडिया आज से, एक्सपो मार्ट के पास रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे लूप इंडिया आयोजन के लिए यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन किया है। पुलिस के अनुसार, गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को आयोजन के दौरान बड़ा गोलचक्कर होकर शारदा गोलचक्कर जाना होगा। वहां से एलजी गोलचक्कर होते हुए जगत फार्म की ओर जा सकेंगे। आयोजन में आने वाले वाहनों की पार्किंग बड़ा गोलचक्कर पर होगी। लूप इंडिया लेबल, पैकेज प्रिंटिंग, फ्लेक्सोग्राफिक और डिजिटल प्रिंटिंग तकनीक से जुड़ा दक्षिण एशिया का प्रमुख आयोजन है। इसका यह 10वां संस्करण है। इसमें 250 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक डिजिटल प्रेस, स्मार्ट लेबल, टिकाऊ पैकेजिंग और स्वचालन तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें