- चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाईओवर तक रेंगते रहे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रेड शो की वजह से हुए डायवर्जन के चलते शहर में शनिवार की शाम सड़कों पर जाम लगने से लोगों का सफर मुश्किल हो गया। जिस रास्ते को वाहन दस मिनट में पार कर लिया करते थे, शाम के समय उसी दूरी को तय करने में 35 से ज्यादा मिनट का समय लग गया। चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाईओवर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यहां पर जाम के हालात बने रहे। डीएससी रोड पर भी सेक्टर-1 से सेक्टर बॉटनिकल गार्डन तक वाहन धीमी गति से गुजरे। ऐसे ही विश्वकर्मा मार्ग पर भी जाम लगा रहा। सेक्टर-37 से पर्थला की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहा। सेक्टर-71 अंडरपास भी वाहनों से चोक हो गया। कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले छोर पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के बाहर भी जाम के हालात बने रहे। इस बीच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार और धीमी पड़ गई।