सेक्टर-46 की जीबीएम में गूंजे स्थानीय मुद्दे
नोएडा। सेक्टर-46 नोएडा में नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार को जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) आयोजित की गई। सामुदायिक केंद्र के बाहरी परिसर में हुई इस बैठक में निवासियों को नई टीम से परिचित कराया गया और सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निवासियों ने सामुदायिक केंद्र पर लगे ताले को लेकर नाराजगी जताई। इस पर टीसी गौड़ ने आश्वासन दिया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत चल रही है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में ग्रीन बेल्ट के रखरखाव, नालियों की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महासचिव अरुण कुमार भाटिया, सह सचिव ओमकार सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष ए के सभरवाल समेत अन्य पदाधिकारी व निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो