ग्रेटर नोएडा(संवाद)। लॉयड बिजनेस स्कूल ने भारत और मलेशिया के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए आईएनटीआई इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मलेशिया स्थित विवि परिसर में हुए इस समझौते का उद्देश्य उच्च शिक्षा, शोध और अंतरराष्ट्रीय ज्ञान-विनिमय को बढ़ावा देना है। लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौड़ ने विवेक ध्यानी, उर्वशी सक्सेना और कृतिका भट्ट की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करेंगे। इ