ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल ने भारतीय मानव संसाधन प्रबंधन संस्थान के दिल्ली-एनसीआर चैप्टर स्तर क्विज का आयोजन किया। दिल्ली-एनसीआर चैप्टर स्तर क्विज में विभिन्न विश्वविद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। जिसमें जयपुरिया इंस्टीट्यूट ने प्रथम, लॉयड बिजनेस स्कूल ने दूसरा और एनआईईटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण चैप्टर स्तर पर, दूसरा चरण क्षेत्रीय स्तर (उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम) पर तथा अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर होगा, जिसका आयोजन 29 अक्टूबर को दिल्ली में किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर चैप्टर के चेयरमैन राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों की टीमवर्क, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता में भी निखार लाती हैं। इस मौके पर सचिव अरविंद कुमार, प्रो. रिपुदमन समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो