रबूपुरा (संवाद)। फलैरा गांव निवासी पांच वर्षीय शिव भक्त जितेंद्र उर्फ जीतू पांच लीटर गंगाजल लेकर भाईपुर स्थित शिव मंदिर नंदकिशोर मंदिर पर पहुंचे। नरेंद्र सिंह सोलंकी अपने बेटे जितेंद्र के साथ अनूप शहर से कांवड़ लेने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि 24 घंटे की पदयात्रा करते हुए मंजिल तक पहुंचे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ-साथ गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया गया।