ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-वन स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों का वार्षिक दिवस समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित हुआ। नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिनेता ओमकार प्रकाश कपूर ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बच्चों की सफलता को महत्वपूर्ण आधार बताया। विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से बच्चे सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. अल्वर्ट डिसूजा, समीर चाहर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो