फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैमरे की नजर से नहीं बचा कूड़ा फेंकने वाला, माइक से आई आवाज तो वापस उठाई पन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे से निगरानी के साथ पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से दी चेतावनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में अब सड़क किनारे कूड़ा फेंककर निकल जाना आसान नहीं होगा। रात का अंधेरा हो या सुनसान सड़क, स्मार्ट सिटी के कैमरों की नजर से बचना मुश्किल है। सेक्टर बीटा-1 में इसका उदाहरण देखने को मिला। सड़क किनारे कचरे की पन्नी फेंककर जा रहे एक व्यक्ति को कैमरे से जुड़े पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए न केवल रोक दिया गया, बल्कि उसे वापस आकर कूड़ा उठाने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में रात करीब 10:14 बजे एक व्यक्ति सड़क किनारे दीवार के पास कचरे की पन्नी फेंककर आगे बढ़ने लगता है। तभी स्मार्ट कैमरे से जुड़े माइक पर आवाज आती है, ‘कूड़ा यहां से उठाओ... हेलो भाई, इधर आओ। कूड़ा क्यों डाला वहां पर? उठाओ इसको। अचानक सुनाई दी आवाज से व्यक्ति ठिठक जाता है। उसे समझ नहीं आता कि उसे कौन टोक रहा है। कैमरे में पकड़े जाने और कार्रवाई की चेतावनी मिलने पर व्यक्ति वापस उसी जगह पहुंचता है, जहां उसने कचरा फेंका था। इसके बाद वह अपनी पन्नी उठाकर वहां से चला जाता है। स्मार्ट कैमरों और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए निगरानी का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें