यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित परिवारों के साथ मंगलवार को एसडीएम अभय सिंह ने बैठक की। आरआर कॉलोनी में आयोजित बैठक में एसडीएम ने निवासियों की परेशानियां सुनीं। एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि बुधवार को होने वाली कमेटी के सदस्यों की बैठक में युवाओं को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। साथ ही, निवासियों की अन्य समस्याओं का भी जल्द निस्तारण होगा। इस दौरान जय भगवान सिंह, रामपाल, अजय, अरुण, रवि, आंचल, नीरज शर्मा, चांद मोहम्मद, सिराजुद्दीन, देवेंद्र शर्मा, ओमकार, सुरजीत, उमाशंकर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो