फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बगैर लाइसेंस फार्म हाउस में परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस फार्म हाउस में परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


- सेक्टर-135 के फार्म हाउस में चल रही थी पार्टी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रही बगैर अनुमति के शराब पार्टी की जा रही थी। मौक पर हरियाणा मार्का शराब परोसी जा रही थी। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम फार्म हाउस के केयर टेकर और एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी का आयोजक मौके से फरार हो गया। मामले में एक्सप्रेस वे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-135 स्थित रिया फार्म हाउस में बगैर अनुमति के शराब पार्टी की सूचना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस व आबकारी की टीम को आयोजकों के पास शराब परोसने का लाइसेंस नहीं मिला। मौके से फार्म हाउस के केयर टेकर मुकेश कुमार और पार्टी के एजेंट राम सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम ने स्वीमिंग पूल के पास बने काउंटर के पास से विभिन्न ब्रांड की 9 बोतल शराब, 12 बोतल बीयर बरामद की। आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर की शिकायत पर एक्सप्रेस वे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें