नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में एसजेएस स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-8 का लीग मैच खेला गया। पहली पारी में उतरी टीम डैशिंग वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम लॉयंस क्रिकेट क्लब ने दो विकेट के नुकसान पर महज 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। लॉयंस क्रिकेट क्लब टीम ने आठ विकेट से लीग मैच जीता। नाबाद 129 रन के साथ उमंग गौर मैन ऑफ द मैच बने।