माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुबह से हो रही तेज धूप और उमस परेशान कर रही है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश का अलर्ट जारी था लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, आज भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, आज बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन अगले 4-5 दिन तक हल्के बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही तापमान में भी हल्के उतार चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी सामान्य श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 151 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 129 दर्ज किया गया।