फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल गया हादसा: ग्रेनो वेस्ट में झटके के साथ पांचवें फ्लोर से नीचे आकर रुकी लिफ्ट, लोग सहमे; दर्ज की शिकायत

Thu, 18 Apr 2024 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में एक बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी में एक लिफ्ट झटके के साथ पांचवें फ्लोर से नीचे आकर रुकी। लिफ्ट में सवार तीनों युवक डर गए। 
विज्ञापन
लिफ्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। लिफ्ट झटके के साथ 5 फ्लोर तेजी से नीचे आकर रुक गई। लिफ्ट सवार तीनों युवक सहम गए। 

विज्ञापन


निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क वसूले जाने के बावजूद सोसाइटी के रखरखाव पर खर्च नहीं करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार की दोपहर में तीन युवक एक टावर की लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तीनों आठवीं मंजिल से लिफ्ट पर सवार हुए। 

आरोप है कि झटके के साथ लिफ्ट तेजी से नीचे गिरी और तीसरी मंजिल पर आकर रुकी। शोर मचाने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर तीनों को बाहर निकाला। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों ने कोर्ट रिसीवर से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें