नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक के बी-टॉवर की लिफ्ट बृहस्पतिवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान के कारण एहतियातन रोक दी गई। एओए अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लिफ्ट में पानी भर गया था, जिसके चलते उसे कुछ देर के लिए रोका गया। हालांकि उस दौरान लिफ्ट में कोई भी नहीं था। लिफ्ट बंद होने के कारण निवासियों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।