फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वस्थ दिल के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बदलती जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से दिल की बीमारियां युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। यहीं कारण है कि पहले 50 से अधिक की उम्र के लोगों में पाई जाने वाली बीमारी अब 30 से 50 साल के युवाओं में तेजी से फैल रही हैं। युवाओं में हार्ट अटैक, हृदयगति रुकना और ब्लॉकेज जैसे मामले आम हो रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को जिम्स में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने मरीज व तीमारदारों से साझा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिल के लिए जीवन शैली में बदलाव जरूरी है। मौके पर पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित और पौष्टिक खान-पान, नियमित शारीरिक गतिविधि, तंबाकू से दूरी और तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें