फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्ची से दुष्कर्म में ताउम्र जेल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म में ताउम्र जेल की सजा
विज्ञापन

काेर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, अक्तूबर 2020 की घटना



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में चार साल पहले सात वर्षीय बच्ची को अगवा करके दुष्कर्म करने में अदालत ने दोषी सोनू को ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) चवन सिंह ने बताया कि घटना 20 अक्तूबर 2020 की है। एक मकान में पीड़ित का परिवार और आरोपी किराये पर रहते थे। घटना वाले दिन बच्ची किसी काम से छत पर गई, तभी सोनू उसे पांचवीं मंजिल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में बच्ची के बयान, चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट, फॉरेंसिक लैब जांच रिपोर्ट के आधार पर सोनू पर दोष सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें