*जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने बाबा दरबार में किया दर्शन पूजन*
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। श्री संकट मोचन के भी दर्शन किए हैं। उपराज्यपाल सोमवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे और बीएलडब्ल्यू के गेस्ट हाउस में रुके थे। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, ऋतिक मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो