फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाइब्रेरी बनी युवाओं की सफलता की सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित जिला लाइब्रेरी अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सफलता का केंद्र साबित हो रही है। हाल ही में लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले दो और छात्रों का चयन होमगार्ड पद के लिए हुआ है। पिछले दो वर्षों में इस लाइब्रेरी से जुड़े 15 से अधिक छात्रों ने सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त की है। लाइब्रेरी प्रशासन द्वारा सफल छात्रों की सूची प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित की जा रही है, जिसका उद्देश्य अन्य छात्रों को प्रेरित करना है। यह सूची छात्रों को नियमित अध्ययन और बेहतर तैयारी के लिए प्रोत्साहित करती है। पिछले दो वर्षों में यहां पढ़ाई करने वाले 15 से अधिक छात्रों का चयन विभिन्न सरकारी सेवाओं में हो चुका है। वर्तमान में भी बड़ी संख्या में छात्र यूपीएससी, यूपीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिनके परिणाम अभी आने बाकी हैं। लाइब्रेरी प्रशासन का कहना है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को सही दिशा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवीण सिंह के अनुसार, लाइब्रेरी में बेहतर माहौल, पढ़ाई के लिए शांत वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें