फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय जिला पुस्तकालय में बृहस्पतिवार को उपशिक्षा निदेशक व क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ ज्योति प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पाठक सुविधाओं और कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। ज्योति प्रसाद ने पुस्तकालय में अध्ययनरत पाठकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अध्ययन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पाठकों से पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन वातावरण के संबंध में भी फीडबैक प्राप्त किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु सिंह, लाइब्रेरी के प्रभारी रघुराज सिंह भाटी, कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार सिंह और स्वाति तिवारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें