नई दिल्ली। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इंसुलिन देने के मामले में जेल के डीजी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। एलजी ने मंत्रियों और आप नेताओं के बयानों पर आधारित रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसमें कहा गया कि जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। इस आरोप के बाद उपराज्यपाल ने जेल के डीजी से तथ्यात्मक और व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि जेल एक हस्तांतरित विषय के रूप में सीधे और पूरी तरह से दिल्ली सरकार के अधीन आता है। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो