नोएडा (संवाद)। आरडब्लूए सेक्टर-82 की समस्याओं के निदान के लिए अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने विधायक एवं अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने सेक्टर-82 व सेक्टर-93 के बीच की सड़क (जनपथ मार्ग) का मुद्दा उठाया है। उनका आरोप है कि सड़क पर अतिक्रमण कर गेझा गांव के लोगों ने मार्केट बना लिया है। मार्केट में दो से ज्यादा शराब की दुकानें खोलने से शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा साफ-सफाई, पानी की कमी, सीवर ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग आदि के संबंध में भी शिकायत की गई है।