नोएडा। सेक्टर-12 की मुख्य नालियों की जर्जर और खराब स्थिति की मरम्मत करने और खुली नालियों का रखरखाव करने के लिए सेक्टर-12 की आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण और फोनरवा पत्र लिखा है। सेक्टर-12 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि बरसात के मौसम में मुख्य नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पाती, इससे पानी कई निवासियों के बेसमेंट एवं भूतल में प्रवेश कर जाता है। हमारी और सेक्टर निवासियों की मांग है कि सेक्टर-12 की मुख्य नालियों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण करने के बाद उनकी तुरंत मरम्मत, सफाई और आवश्यक पुनर्निर्माण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो