फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर पती-पत्नी पर जानलेवा हमला, दोनों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के डेरीन खूबन गांव में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी पर पड़ोस के लोगों ने रंजिशन लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने 7 नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी सद्दाम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता जलील और मां जाफरी समेत परिवार के अन्य लोग घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के लोगों ने रंजिश मानते हुए घर में घुसकर परिजनों पर लाठी डंडे और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में माता-पिता और बहन घायल हो गई। माता-पिता के सिर में चोट आने के कारण हालत गंभीर होने पर उनको ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत लेकर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें