फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति-पत्नी पर फावड़े से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिश्नौली गांव में डाक्टर के पास दवाई लेने जा रहे पति-पत्नी पर फावड़ा से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हरदोई के साहबाद निवासी मनीराम जो हाल में बिश्नौली गांव में किराये पर रहते हैं। वह विश्नौली गांव में ही अपने चाचा डाक्टर रामू के पास दवाई लेने के लिए पत्नी विन्दा वती को साथ जा रहे थे। रास्ते में बबांवड गांव निवासी गंगा बहादुर ने फावड़े से महिला विंदावती पर हमला कर दिया। फावड़ा लगने पर महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। जब पति मनीराम ने विरोध किया तो उसको भी फावड़ा मार दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद घटना के प्राथमिकी आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद कराई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें