ओखली तोक सिंदूरी में कुसुम जुगलान पत्नी कृष्ण किशोर जुगलान की खूंटे पर बंधी दुधारू गाय और बछड़े को गुलदार ने मार दिया। घटना सोमवार शाम की है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों की सूचना पर वन आरक्षी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मुआवजे की रिपोर्ट तैयार की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतोषी देवी, पूर्व प्रधान अरुण जुगलान, सत्यपाल, चमन प्रकाश, राजेंद्र भट्ट, कुंदन लाल आदि उपस्थित रहे।