फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जानवर की नहीं मिला कोई सबूत, वन विभाग ने दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां नहीं है तेंदुआ, बाहर निकल सकते हैं सोसाइटी निवासी
विज्ञापन

- अजनारा ली गार्डन से लौटी वन विभाग की टीम, 23 दिन से सहमे हुए थे सोसाइटी और आसपास के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। वन विभाग ने अजनारा ली गार्डन सोसाइटी को सुरक्षित घोषित कर दिया है। विभाग ने कहा है कि यहां तेंदुआ नहीं है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम सोसाइटी से चली गई। इसके साथ ही 23 से तेंदुए की आशंका से सहमे सोसाटीवासियों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को मेंटेनेंस कर्मचारी, वन विभाग और सेक्टर के लोगों की संयुक्त टीम ने सोसाइटी की बेसमेंट में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। वहां किसी भी तरह के जानवर का साक्ष्य नहीं मिला। करीब दो घंटे की इस प्रक्रिया के बाद वन विभाग ने सोसाइटी को सुरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया। सोसाइटी निवासी मुकेश ने बताया कि वन विभाग की टीम ने साक्ष्य नहीं मिलने पर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर लगाई गई पांबदी हटा दी है। शुक्रवार से सभी क्षेत्र खोल दिया गया। इसके लिए सोसाइटी के मेंटीनेंस विभाग ने सोशल मीडिया पर भी लोगों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के साथ सोसाइटी के मेंटीनेंस कर्मी और सोसाइटी निवासी की एक संयुक्त टीम ने बेंसमेंट का निरीक्षण किया। किसी भी जानवर का सबूत नहीं मिलने पर क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। - प्रमोद श्रीवास्तव जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें