लीजेंड क्रिकेट अकादमी ने एसीसी नोएडा को 49 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा संवाद। लीजेंड क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर चल रही 25 ओवर क्रिकेट लीग में लीजेंड क्रिकेट अकादमी ने एसीसी नोएडा एक्सटेंशन को 49 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर एसीसी नोएडा एक्सटेंशन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड क्रिकेट अकादमी की टीम 24.3 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी नोएडा एक्सटेंशन की टीम 18.1 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला हार गई। लीजेंड क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज शिव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4.1 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।