ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंडर-14 टूर्नामेंट में लीजेंड क्रिकेट अकादमी ने केसी क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसी अकादमी की टीम ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड अकादमी की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।