फोटो
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग की ओर से भविष्य की प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान औद्योगिक परिपेक्ष्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएसआईआर-आईआईआईएम के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर राम विश्वकर्मा ने भविष्य में विकसित होने वाली उभरती तकनीकों, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग तथा अनुसंधान को समाज और उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस की डीन डॉ. पल्लवी गुप्ता तथा रसायन एवं जैव रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। ब्यूरो