फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की चिंता छोड़ विपक्ष के दरवाजों पर जा रहे सीएम : बिधूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की समस्याओं की चिंता छोड़कर अब विपक्षी नेताओं के दरवाजों पर गिड़गिड़ा रहे हैं। स्थिति यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे। बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के दौरान पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। मुनक नहर के टूटने से आधी दिल्ली प्यासी है। मानसून से पहले सिर्फ 30 फीसदी नालों की सफाई हुई है। नई बसें न आने से दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट दम तोड़ चुका है और बसों में आग लगने की घटनाएं रोज हो रही हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण करने में सरकार नाकाम रही है। समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय केजरीवाल पर इन दिनों विपक्षी दलों की एकता का बुखार चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें