फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेदर लीजन ने 15 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-63 स्थित राइट चॉइस क्रिकेट पार्क में बृहस्पतिवार रात आरसीसीपी टी-20 वीकडे नाइट सीजन-3 का लीग मैच खेला गया। लेदर लीजन ने आल स्टार चैंपियंस को 15 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेदर लीजन ने 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आल स्टार चैंपियंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। आल स्टार चैंपियंस के आर. कुमार ने 38 रन बनाकर बेस्ट बैटर का प्रदर्शन किया। वहीं लेदर लीजन के संजीव शर्मा ने तीन विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें