ग्रेटर नोएडा। जीबीयू के आर्किटेक्चर एवं क्षेत्रीय नियोजन विभाग के अंतर्गत टेक्सटाइल डिजाइन के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कर वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया जानी। फैक्ट्री के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों वेद प्रकाश, कौशल कुमार और पिंटू ने विद्यार्थियों को विभिन्न उत्पादन चरणों के बारे में बताया। उन्होंने धागा निर्माण, बुनाई, प्रोसेसिंग तथा फिनिशिंग जैसे महत्वपूर्ण चरणों को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाया। ब्यूरो