नोएडा। मेदांता हॉस्पिटल ने महिलाओं के लिए ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन (खुद से जांच) कियोस्क की शुरुआत की है। इनमें महिलाएं प्रशिक्षित नर्सिंग टीम की मदद से लाइफ साइज सिम्युलेटर पर सही तकनीक सीख सकती हैं। एंडोक्राइन और ब्रेस्ट सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. वुथालूरु सीनू ने कहा कि समय पर स्क्रीनिंग और खुद से जांच करने से ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकता है। ब्यूरो