ग्रेटर नोएडा। एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद के नवनियुक्त सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कर्नल श्रोत सिंह ने सदस्यों को पद की गरिमा के अनुरूप काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस कार्य में आपका मन और रुचि हो, उसे पूरी लगन से कीजिए। प्रधानाचार्या सुधा मुरुगकर ने कहा कि नेतृत्व कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक उत्तरदायित्व है। वहीं हेड बॉय विराज प्रताप सिंह और हेड गर्ल ऋचा छेत्री ने जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का भाव दर्शाया। ब्यूरो